गोरखपुर: आंध्र प्रदेश से गोरखपुर आए छात्र का बैग हुआ गुम, रेलवे चौकी पुलिस ने चंद घंटों में खोज निकाला, छात्र ने जताया आभार
गोरखपुर में कैंट पुलिस की तत्परता से ऑटो में छूटा एक छात्र का बैग सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया। दरअसल, आंध्र प्रदेश से एक छात्र MMM यूनिवर्सिटी में एडमिशन कराने के लिए गोरखपुर आया था। 17 अगस्त को ऑटो से यात्रा के दौरान उसका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। बैग गुम होने की सूचना छात्र ने रेलवे पुलिस चौकी पर दी।