सिमडेगा: उपायुक्त ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
सिमडेगा :- बुधवार को शाम 6:10 बजे उपायुक्त कंचन सिंह ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी व विभिन्न वार्डों की व्यवस्था की समीक्षा की और मरीजों व परिजनों से समस्याएँ सुनीं। कई शिकायतों पर सिविल सर्जन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।