फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने जिला लोहिया अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के संबंध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, प्रदेश सदस्य शुभम तिवारी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर डीएम डॉ अंकुर लाठर को ज्ञापन सौपा है।बताया कि जनपद लगातार पिछड़ता जा रहा है। आम जनता आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। जनपद का एकमात्र मुक्त सरकारी डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल है।जहाँ मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।