पचपदरा: पचपदरा में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट लगने से एक गोवंश की हुई मौत
पचपदरा कश्मीर में बीती रात्रि हुई थी तेज बारिश। बारिश के चलते विद्युत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के पास होगी झाड़ियां में करंट प्रवाहित होने लगा। रविवार को इस करंट की चपेट में एक गोवंश (बैल) आ गया तथा तड़पने लगा। मोहल्ले वासियों ने विद्युत विभाग को सूचित किया तथा विद्युत सप्लाई बंद करवाई। लेकिन तब तक गोवंश की मौत हो चुकी थी।