पचपदरा: बालोतरा जिला अस्पताल में शीघ्र ही शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा, गुर्दा रोगियों को मिलेगी सुविधा
बालोतरा के जिला राजकीय नाहटा अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। गुर्दा रोगियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं। गुर्दा रोगियों को जोधपुर या बाड़मेर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा जिला अस्पताल में निशुल्क मिलेगी। पीएमओ संदीप देवात ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि बालोतरा के जिला अस्पताल में यह सुविधा शीघ्र ही शुरू होगी।