पचपदरा: जोधपुर नगर निगम के आयुक्त ने बालोतरा में अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
जोधपुर नगर निगम के आयुक्त ने शुक्रवार को बालोतरा में संचालित हो रही अन्नपूर्णा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण किया। आयुक्त ने भोजन की गुणवत्ता को जांच कर, मेन्यू का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को अन्नपूर्णा रसोई में सुधार करने हेतु निर्देश दिए। आयुक्त ने वहां उपस्थित भोजन करने वाले लोगों से फीडबैक भी लिया।