पचपदरा: नगर परिषद की तरफ से जारी अनियमित एवं गलत पट्टों की होगी जांच : सुशील कुमार यादव, बालोतरा जिला कलेक्टर
बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि बालोतरा नगर परिषद की तरफ से जारी अनियमित एवं गलत पट्टो की जांच होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से राजकीय भूमि के विभिन्न फसलों पर अनियमितता पूर्वक जारी किए गए पट्टों के संबंध में अनेक शिकायत मिल रही थी। जांच में गलत एवं अनियमित पाए गए पट्टे निरस्त होंगे।