नरवल: महाराजपुर के खुजऊपुर से डीएम ऑफिस के लिए निकला बुजुर्ग हुआ लापता, बेटे ने सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार
महाराजपुर के खुजऊपुर के रहने वाले बुजुर्ग महेंद्र पाल कुशवाहा शनिवार को खुजऊपुर से डीएम ऑफिस के लिए निकले थे।बेटे सूर्य प्रताप सिंह ने आज 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।