कटोरिया: लकरा मोहल्ला में 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
Katoria, Banka | May 17, 2025 कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित लकरा मोहल्ला में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत के शुभारंभ के मौके पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस दौरान दरभाषण नदी के जमुआ घाट पर पंडितों द्वारा अनुष्ठान एवं जल का संकल्प कराया गया। जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ 108 महिला व कन्याओं ने जल भरे कलश को सर पे लेकर पैदल भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंचाया।