कटोरिया: फुलवरिया कला गांव में घरवालों ने पति-पत्नी पर हमला कर किया घायल, आपसी विवाद का मामला
Katoria, Banka | May 16, 2025 फुलवरिया कला गांव में आपसी विवाद में घरवालों ने विशनी देवी एवं उसके पति प्रमोद कुमार तांती के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी दोनों का इलाज शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर विशनी देवी ने अपने सास-ससुर व देवर- देवरानी पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि बीते बुधवार रात को भी नामजद ने उसके साथ मारपीट की थी।