कटोरिया: कल्होड़िया गांव के पास प्रस्तावित जेल और सीटीएस निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
Katoria, Banka | May 16, 2025 बसमत्ता पंचायत के कल्होड़िया गांव के पास 120 एकड़ भुखंड पर प्रस्तावित जेल निर्माण एवं सीटीएस निर्माण को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पटना से आए कमांडेंट ममता कल्याणी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। मौके पर बेलहर एसडीपीओ सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान कमांडेंट ने प्रस्तावित भुखंड का निरीक्षण कर भौगोलिक स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली।