तिलहर: घुसवारी गांव में होली के आखत डालने के बाद घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का आरोप, पीड़ित ने सीओ से की शिकायत
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र के घुसवारी गांव के रहने वाले अवधेश कुमार आज संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर होली के दिन उनके बेटे शिवम के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा शिवम होली के दिन आखत डालने के बाद घर वापस लौट रहा था।