नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बंडी गांव से हत्या के प्रयास मामले के दो आरोपी तथा शराब मामले के एक आरोपी को बथानी गांव से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए प्रीति कुमारी ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले के दो आरोपी जयराम यादव और जितेंद्र यादव को बंडी गांव से तथा शराब मामले के एक आरोपी अनिल चौधरी को बथानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया