मखदुमपुर: मिसर विगहा मोड़ के पास लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार
टेहटा थाना की पुलिस ने 2 दिन पूर्व हुए मिसर विगहा मोड़ के समीप हुए लूट कांड का उद्वेदन करते हुए आरोपी उज्जवल कुमार को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि 2 दिन पूर्व घोसी थाना क्षेत्र के नगड़ी सराय गांव निवासी सुजीत कुमार से लूट पाट हुई थी।जिसमे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।