मखदुमपुर: कॉलेज के साथी चंद्रिका यादव के घर मीरा विगहा पहुंचे लालू यादव, श्राद्धकर्म में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि
रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मखदुमपुर प्रखंड के मीरा विगहा गांव पहुंचे ,जहां अपने कॉलेज के साथी रहे चंद्रिका प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ हीलालू प्रसाद यादव ने चंद्रिका यादव द्वारा स्थापित टेंपल सिटी का जायजा लिया।