मखदुमपुर: इक्किल खेल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चाकन्द ने वरनी को दो गोल से हराया
रविवार की शाम 4 बजे यंग एथेलेटिक्स क्लब इक्किल के तत्वावधान में हाई स्कूल के खेल मैदान पर फुटबॉल टूनार्मेंट का सेमीफाइनल मुकाबला चाकन्द और वरनी के बीच खेला गया।जिसमें चाकन्द के टीम ने वरनी को दो गोल से पराजित कर दिया । टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को पटना और चाकन्द के बीच खेला जायेगा।