डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 30 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे मीडिया को बताया कि मध्य जिला की आपरेशन सेल की टीम ने लूटपाट के आरोप में फरार चल रहे एक भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नंद नगरी निवासी 40 वर्षीय चंद्रशेखर के तौर पर हुई है वह पहले से हत्या समेत आधा दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है