दरियागंज: एएटीएस ने राजेंद्र नगर से दो स्नैचर को किया गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 26 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे मीडिया को बताया कि पुलिस टीम ने राजेंद्र नगर इलाके से मोबाइल छीलने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान रणजीत नगर निवासी 20 वर्षीय सीताराम और ईस्ट पटेल नगर निवासी 19 वर्षीय गोलू के तौर पर हुई है फिलहाल पुलिस इनके फरार तीसरे साथी के बारे में पता कर रही है