दरियागंज: नंद नगरी इलाके में चोरी के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा गया
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 29 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:15 पर मीडिया को बताया कि ऑपरेशन यूनिट की टीम ने एक भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान गुरुद्वारा मजनू का टीला निवासी 29 वर्षीय रवि कुमार के तौर पर हुई है उसके खिलाफ 2018 में करावल नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज है इस मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे फरवरी 2024 में भगोड़ा घोषित कर रखा था