दरियागंज: एएटीएस ने पहाड़गंज के आरामबाग से दो स्नैचर गिरफ्तार, तीन मोबाइल, स्कूटी और चोरी की बाइक बरामद
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 18 अक्टूबर को बताया कि एएटीएस की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान पहाड़गंज निवासी 23 वर्षीय यश और नबी करीम निवासी 23 वर्षीय नितिन के तौर पर हुई है यश पर पहले से 6 जबकि नितिन पर 16 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीन मामले भी सुलझाने का दावा किया है