दमयंती नगर: फर्जी MBBS डिग्री का खुलासा: BHMS-BDS डॉक्टर कर रहे थे इलाज, 8-10 लाख में खरीदी डिग्रियां
दमोह फर्जी एमबीबीएस डिग्री के जरिए सरकारी नौकरी पाने का मामला सामने आया है। एनएचएम के संजीवनी क्लीनिक में पदस्थ दो डॉक्टरों की एमबीबीएस डिग्री जांच में फर्जी मिली, जबकि उनके पास बीएचएमएस और बीडीएस की वास्तविक डिग्रियां थीं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोपियों ने 8 से 10 लाख रुपए देकर फर्जी डिग्री बनवाने की बात कबूली।