पटियाली: पटियाली में धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, नगर जयकारों से गूंजा
पटियाली। गणेश चतुर्थी पर स्थापित करीब एक दर्जन प्रतिमाओं की शुक्रवार को विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए कादरगंज गंगा घाट पहुंचे। महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश लेकर चलीं। डीजे पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और गुलाल उड़ाया। पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का गंगा में विसर्जन किया गया।