भरथना: महेवा ब्लॉक के धौरखा गांव में वायरल बुखार का कहर, दो मौतों से फैली दहशत
महेवा ब्लॉक क्षेत्र के धौरखा गांव में करीब एक माह से वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि गांव की 60 से 80 फीसदी आबादी बुखार की चपेट में है। कई परिवारों के आठ से दस सदस्य तक बीमार हैं। ग्रामीणों ने बीमारी से दो लोगों की मौत होने की बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।