तिजारा: तिजारा में रेहड़ी वाले से ठगी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 65 लाख में टीवी ट्यूब का सौदा कर 10,000 की ठगी कर हुए फरार
Tijara, Alwar | Jun 14, 2026 तिजारा पुलिस ने पुरानी टीवी ट्यूब की खरीद बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्य छाजू पुत्र धर्म मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लोगों को लाखों रुपए का मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों ने पुरानी टीवी ट्यूब दिखाकर 6 लाख में सौदा तय किया था।