कुशलगढ़: कुशलगढ़ में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका; 20 वार्डों में जीत का दावा
कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनावी अभियान तेज करते हुए पार्टी कार्यालय सहित विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने वार्ड 1 के राघवेश चरपोटा, वार्ड 6 के कैलाश भाई, वार्ड 9 के कैलाश नंद दुबई प्रजापत, वार्ड 18 के हितेश पडियार, वार्ड 14 के कलीमुद्दीन बाबूजी, वार्ड 15 की