बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बुड़ेरा मार्ग पर बनेरा के पास मारुति कार और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
बल्देवगढ़ बुड़ेरा मार्ग पर बनेरा के पास मारुति कार एवं ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बल्देवगढ़ से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर जो कि बुड़ेरा से बल्देवगढ़ की ओर आ रहा था।और मारुति कार बल्देवगढ़ से बुड़ेरा की ओर जा रही थी।तभी बनेरा के पास दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।