बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में सद्गुरु नेत्र जांच केंद्र पर लगा नेत्र जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे रोगी
बल्देवगढ़ सद्गुरु नेत्र जांच केंद्र पर नेत्र जांच शिविर लगाया गया।जिसमें बल्देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत समस्त गांवो से अधिक संख्या में नेत्र रोगी शिविर में पहुंचे।जहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 70 नेत्र रोगियों की जांच की गई।एवं 35 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया।