कोंडागांव: हंगवा के पास 2 बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, अदनार निवासी युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
उपचार के दौरान घायल संतु के परिजनों से 6 मई को मिली जानकारी अनुसार संतु कोर्राम हंगवा से अपने गांव अदनार जा रहा था। इसी दौरान हंगवा के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे संतु के सर में गंभीर चोट आई है। गंभीर चोटों के चलते संतु को परिजनों के द्वारा कोंडागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।