कोंडागांव: शादी से ठीक दो दिन पहले ही नहरपारा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी
रविवार की शाम एक युवती ने शादी के दो दिन पहले ही अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है नगर के नहरपारा निवासी उमाशंकर श्रीवास के घर में दो दिन बाद ही उनकी बेटी की शादी का मंडप छाने वाला था और 10 मई को बारात कांकेर से आने वाली थी। वहीं शादी से ठीक 2 दिन पहले उनकी बेटी सुसमा श्रीवास उम्र 24 वर्ष ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।