कोंडागांव: धनोरा मेले में अज्ञात युवक के हमले से कुसमी गांव निवासी हुआ गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में दाखिल
घायल तेजमल कश्यप ने 6 मई को जानकारी देते हुए बताया वह धनोरा होटल में काम करने गया हुआ था,धनोरा मेले में किसी अज्ञात युवक के द्वारा उसे डंडे से जमकर पीटा गया।जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आई है। फिलहाल उसका कोंडागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है,एवं उसने धनोरा थाना में अपने साथ हुए मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।