कोंडागांव: मसोरा टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बोलेरो को मारी पीछे से ठोकर,दो घायल
6 मई को मिली जानकारी अनुसार लौंडीगुड़ा से कांकेर जा रही बोलेरो को जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने मसोरा टोल प्लाजा के पास पीछे से ठोकर मार दिया।इस घटना में लौंडीगुड़ा निवासी सबी कटामी और टंगरू कटामी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिनका इलाज कोंडागांव के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।