कोंडागांव: कोंडागांव विकासखंड के 58 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाने हेतु बुनागांव में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
5 मई को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड कोंडागांव अंतर्गत 9 सेक्टर के 58 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए बुनागांव में विकासखंड वार सेक्टर स्तर के केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यों की समीक्षा की गई।