कोंडागांव: कोंडागांव जगदलपुर नाके के पास भटक रही मानसिक विक्षिप्त महिलाशांति फाउंडेशन के प्रयास से महिला को उसका परिवार मिलाया।
शांति फाउंडेशन सड़कों पर घूमने वाले मानसिक बीमार लोगों का लगातार इलाज कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।कोंडागांव-जगदलपुर नाके के पास भटक रही एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला जिसके फटे पुराने कपड़े,गंदे बाल,नाखून बढ़े हुए महिला की जानकारी संस्था को मिली।