कानड़ में आगर रोड पर कान्वेंट स्कूल के सामने शनिवार रात करीब 8 बजे दो बाइक की आपस में टकर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में अर्जुन, गोविंद और कैलाश घायल हुए। तीनों घायलों को आगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।