भीलवाड़ा। धर्मनगरी भीलवाड़ा में हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 19 से 26 फरवरी तक होने वाले सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह आस्था एवं श्रद्धा भक्ति का ‘' कुम्भ जैसा वातावरण’’ बनने जा रहा है। इस आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो संत महात्मा शामिल होंगे।