Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image
image

जमुई में ‘पंच सम्मेलन’ का आयोजन, जल संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील जमुई के रावणेश्वर हॉल और झाझा के टाउन हॉल में ‘पंच सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के तीनों स्तरों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से ‘VB-G RAM G अधिनियम-2025’ के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जल संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी जल स्रोतों को चिन्हित कर व्यापक जल संचयन अभियान चलाना जरूरी है और ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारना जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उप विकास आयुक्त ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अधिनियम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण विकास को गति देने का आह्वान किया। सम्मेलन में जल सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, आजीविका और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। स्थान: रावणेश्वर हॉल, जमुई एवं टाउन हॉल, झाझा 📅 दिनांक: 08 अगस्त 2026 #Jamui #JamuiNews #जमुई #पंचसम्मेलन #VBG_RAM_G #ग्रामीणविकास #जलसंरक्षण #विकसितभारत2047 #ग्रामपंचायत #BiharNews #JamuiDistrict #Development #WaterConservation

Sono, Jamui | Aug 8, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
 08 अगस्त 2026

शीर्षक: जमुई के रावणेश्वर हॉल और झाझा के टाउन हॉल में  'पंच सम्मेलन' आयोजित। जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से की अपील— 'VB-G RAM G अधिनियम' के प्रभावी उपयोग से जल संरक्षण को प्राथमिकता देकर ग्रामीण विकास को दें नई दिशा

जमुई: जिले में 'विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) अधिनियम-2025' के व्यापक प्रचार-प्रसार, जागरूकता और प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जमुई स्थित रावणेश्वर हॉल एवं नगर परिषद झाझा के टाउन हॉल में  'पंच सम्मेलन' का  आयोजन किया गया। रावणेश्वर हॉल में अलीगंज,सिकंदरा, जमुई, बरहट और खैरा प्रखंड के प्रतिनिधियों हेतु इस सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि झाझा टाउन हॉल में गिद्धौर, झाझा, लक्ष्मीपुर, सोनो और चकाई प्रखंड के प्रतिनिधियों हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के तीनों स्तरों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों  व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इस अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ग्राम पंचायतों की संस्थागत तैयारी को सुदृढ़ करना, सहभागी एवं साक्ष्य आधारित योजनाओं को बढ़ावा देना तथा जमीनी स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है।

आज इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने अपने एक वर्ष के प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर जिले के सर्वांगीण विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप योजना के सही सदुपयोग पर जोर देते हुए जल संरक्षण की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने सभी जल स्रोतों को चिन्हित कर व्यापक जल संचयन अभियान चलाने का आह्वान करते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था किए बिना विकास की कोई भी अवधारणा पूरी नहीं हो सकती। 

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनाकांक्षाओं के परिप्रेक्ष्य में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और  जवाबदेही को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि "प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर सेवा में आते हैं, और जबतक कोई भारी गलती नहीं करे तब तक सेवा के लिए निर्धारित अवधि तक बने रहते हैं, परंतु जनप्रतिनिधियों को हर पांच वर्ष में 'जनता की अदालत' में पुनः अपने प्रदर्शन की परीक्षा देनी होती है। अतः जन-आकांक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतरना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता और नैतिक कर्तव्य है।" उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से जनहित में पूरी निष्ठा के साथ इस महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में इस अधिनियम की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया और प्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास को गति देने हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया। आज के इस सम्मेलन में प्रशिक्षकों और अधिकारियों द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, 01 जुलाई 2026 से लागू इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देकर ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें जल सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, आजीविका और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को शामिल किया गया है, जिसके सफल क्रियान्वयन और सामाजिक पारदर्शिता को सुनिश्चित करने में ग्राम पंचायतों की भूमिका सर्वोपरि रखी गई है।

इस सम्मेलन का समापन ग्रामीण विकास को नई दिशा देने, जल संरक्षण के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के साझा संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' के सफल क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 08 अगस्त 2026 शीर्षक: जमुई के रावणेश्वर हॉल और झाझा के टाउन हॉल में 'पंच सम्मेलन' आयोजित। जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से की अपील— 'VB-G RAM G अधिनियम' के प्रभावी उपयोग से जल संरक्षण को प्राथमिकता देकर ग्रामीण विकास को दें नई दिशा जमुई: जिले में 'विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) अधिनियम-2025' के व्यापक प्रचार-प्रसार, जागरूकता और प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जमुई स्थित रावणेश्वर हॉल एवं नगर परिषद झाझा के टाउन हॉल में 'पंच सम्मेलन' का आयोजन किया गया। रावणेश्वर हॉल में अलीगंज,सिकंदरा, जमुई, बरहट और खैरा प्रखंड के प्रतिनिधियों हेतु इस सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि झाझा टाउन हॉल में गिद्धौर, झाझा, लक्ष्मीपुर, सोनो और चकाई प्रखंड के प्रतिनिधियों हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के तीनों स्तरों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इस अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ग्राम पंचायतों की संस्थागत तैयारी को सुदृढ़ करना, सहभागी एवं साक्ष्य आधारित योजनाओं को बढ़ावा देना तथा जमीनी स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। आज इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने अपने एक वर्ष के प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर जिले के सर्वांगीण विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप योजना के सही सदुपयोग पर जोर देते हुए जल संरक्षण की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने सभी जल स्रोतों को चिन्हित कर व्यापक जल संचयन अभियान चलाने का आह्वान करते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था किए बिना विकास की कोई भी अवधारणा पूरी नहीं हो सकती। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनाकांक्षाओं के परिप्रेक्ष्य में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और जवाबदेही को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि "प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर सेवा में आते हैं, और जबतक कोई भारी गलती नहीं करे तब तक सेवा के लिए निर्धारित अवधि तक बने रहते हैं, परंतु जनप्रतिनिधियों को हर पांच वर्ष में 'जनता की अदालत' में पुनः अपने प्रदर्शन की परीक्षा देनी होती है। अतः जन-आकांक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतरना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता और नैतिक कर्तव्य है।" उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से जनहित में पूरी निष्ठा के साथ इस महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में इस अधिनियम की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया और प्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास को गति देने हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया। आज के इस सम्मेलन में प्रशिक्षकों और अधिकारियों द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, 01 जुलाई 2026 से लागू इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देकर ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें जल सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, आजीविका और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को शामिल किया गया है, जिसके सफल क्रियान्वयन और सामाजिक पारदर्शिता को सुनिश्चित करने में ग्राम पंचायतों की भूमिका सर्वोपरि रखी गई है। इस सम्मेलन का समापन ग्रामीण विकास को नई दिशा देने, जल संरक्षण के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के साझा संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' के सफल क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Aug 8, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 
08 अगस्त 2026 

शीर्षक:  जिला पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक में सभी कार्यालय प्रधानों को स्वच्छता, सुरक्षा, आधुनिकीकरण एवं प्रशासनिक अनुशासन के दिए कड़े निर्देश। कल यानि 9 अगस्त को चलेगा विशेष स्व-स्वच्छता अभियान। 

•कार्यालय की  स्वच्छता, सुव्यवस्था ही उन्नत कार्यसंस्कृति की पहचान– जिला पदाधिकारी •

जमुई: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य  जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शाखाओं का सुव्यवस्थित संचालन, स्वच्छ, सुसज्जित तथा सुरक्षित कार्य वातावरण का निर्माण, अभिलेखों का वैज्ञानिक संरक्षण एवं डिजिटलीकरण, तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति के माध्यम से कार्यकुशलता और अनुशासन सुनिश्चित करना था। 

इस बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि  "जिस पद पर आप आसीन हैं, वही समाज में आपकी वास्तविक पहचान है और यह कार्यालय आपके दूसरे घर के समान है, क्योंकि आपके दैनिक जीवन का एक बहुत बड़ा और अमूल्य हिस्सा इसी परिसर में व्यतीत होता है।" उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि किसी भी कार्यालय की गरिमा और उसकी प्रशासनिक प्रतिष्ठा केवल वहां निष्पादित होने वाली फाइलों से ही नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता, सौंदर्य और सुव्यवस्थित वातावरण से भी मापी जाती है। एक स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में काम करने से न केवल अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं ऊर्जा में वृद्धि होती है, बल्कि अपने कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों के मन में भी शासन तथा प्रशासन के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना सुदृढ़ होती है।"

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर बल देते हुए कार्यालय परिसर, पेयजल स्रोतों तथा शौचालयों की नियमित सफाई कर उसकी तिथि अंकित करने और महिला कर्मियों के लिए पृथक स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर दीवारों की मरम्मत व रंग-रोगन कराने, छतों की साप्ताहिक सफाई करने, मुख्य द्वार पर नया नेम बोर्ड लगाने तथा कर्मियों की टेबल पर नामपट्ट व कार्य सूची प्रदर्शित करने को कहा गया। इसके अलावा, परिसर को सुंदर बनाने हेतु बागवानी विकसित कर उसकी देखरेख के लिए परिचारी की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासनिक अनुशासन एवं आधुनिकीकरण के तहत शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर कार्यालय प्रधान द्वारा बड़े मॉनिटर से सतत निगरानी रखने और कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार कंप्यूटर व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए। जर्जर अलमारियां, फर्नीचर और खुले तार हटाकर नई वायरिंग कराने, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था करने, पर्दों व तौलियों की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने तथा विभागीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसका दाखिल-खारिज प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया। अंत में चेतावनी दी गई कि इन निर्देशों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इन दिशा-निर्देशों के प्रत्यक्ष अनुपालन एवं व्यावहारिक क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी ने एक विशेष पहल करते हुए कल सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयं उपस्थित रहकर विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। इस सामूहिक स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के भीतर स्वच्छता के प्रति आत्म-बोध व नैतिक दायित्व की भावना जागृत करना है, ताकि उन्हें परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका का अहसास हो सके। जिला पदाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि जब सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई में योगदान देंगे, तो उनके मन में आगे कभी भी परिसर में गंदगी न फैलाने का संस्कार एवं बोध विकसित होगा, जिससे पूरे जिला प्रशासन परिसर में स्थायी रूप से स्वच्छता बनाए रखने का एक सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल निर्मित होगा।
#jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 08 अगस्त 2026 शीर्षक: जिला पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक में सभी कार्यालय प्रधानों को स्वच्छता, सुरक्षा, आधुनिकीकरण एवं प्रशासनिक अनुशासन के दिए कड़े निर्देश। कल यानि 9 अगस्त को चलेगा विशेष स्व-स्वच्छता अभियान। •कार्यालय की स्वच्छता, सुव्यवस्था ही उन्नत कार्यसंस्कृति की पहचान– जिला पदाधिकारी • जमुई: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शाखाओं का सुव्यवस्थित संचालन, स्वच्छ, सुसज्जित तथा सुरक्षित कार्य वातावरण का निर्माण, अभिलेखों का वैज्ञानिक संरक्षण एवं डिजिटलीकरण, तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति के माध्यम से कार्यकुशलता और अनुशासन सुनिश्चित करना था। इस बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि "जिस पद पर आप आसीन हैं, वही समाज में आपकी वास्तविक पहचान है और यह कार्यालय आपके दूसरे घर के समान है, क्योंकि आपके दैनिक जीवन का एक बहुत बड़ा और अमूल्य हिस्सा इसी परिसर में व्यतीत होता है।" उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि किसी भी कार्यालय की गरिमा और उसकी प्रशासनिक प्रतिष्ठा केवल वहां निष्पादित होने वाली फाइलों से ही नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता, सौंदर्य और सुव्यवस्थित वातावरण से भी मापी जाती है। एक स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में काम करने से न केवल अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं ऊर्जा में वृद्धि होती है, बल्कि अपने कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों के मन में भी शासन तथा प्रशासन के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना सुदृढ़ होती है।" इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर बल देते हुए कार्यालय परिसर, पेयजल स्रोतों तथा शौचालयों की नियमित सफाई कर उसकी तिथि अंकित करने और महिला कर्मियों के लिए पृथक स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर दीवारों की मरम्मत व रंग-रोगन कराने, छतों की साप्ताहिक सफाई करने, मुख्य द्वार पर नया नेम बोर्ड लगाने तथा कर्मियों की टेबल पर नामपट्ट व कार्य सूची प्रदर्शित करने को कहा गया। इसके अलावा, परिसर को सुंदर बनाने हेतु बागवानी विकसित कर उसकी देखरेख के लिए परिचारी की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया गया। प्रशासनिक अनुशासन एवं आधुनिकीकरण के तहत शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर कार्यालय प्रधान द्वारा बड़े मॉनिटर से सतत निगरानी रखने और कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार कंप्यूटर व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए। जर्जर अलमारियां, फर्नीचर और खुले तार हटाकर नई वायरिंग कराने, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था करने, पर्दों व तौलियों की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने तथा विभागीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसका दाखिल-खारिज प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया। अंत में चेतावनी दी गई कि इन निर्देशों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन दिशा-निर्देशों के प्रत्यक्ष अनुपालन एवं व्यावहारिक क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी ने एक विशेष पहल करते हुए कल सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयं उपस्थित रहकर विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। इस सामूहिक स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के भीतर स्वच्छता के प्रति आत्म-बोध व नैतिक दायित्व की भावना जागृत करना है, ताकि उन्हें परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका का अहसास हो सके। जिला पदाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि जब सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई में योगदान देंगे, तो उनके मन में आगे कभी भी परिसर में गंदगी न फैलाने का संस्कार एवं बोध विकसित होगा, जिससे पूरे जिला प्रशासन परिसर में स्थायी रूप से स्वच्छता बनाए रखने का एक सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल निर्मित होगा। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Aug 8, 2026

डीएम के कड़े निर्देश: सरकारी दफ्तरों में अब स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर

जमुई में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक बनाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

🔹 कार्यालयों, पेयजल स्रोतों और शौचालयों की नियमित सफाई
🔹 महिला कर्मियों के लिए अलग स्वच्छ शौचालय
🔹 शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति
🔹 कार्यालयों में CCTV से निगरानी
🔹 जर्जर फर्नीचर, अलमारियों और खुले तारों को हटाने के निर्देश
🔹 आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था
🔹 कार्यालय परिसर में बागवानी और सौंदर्यीकरण
🔹 सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर

लापरवाही पर होगी कठोर विभागीय कार्रवाई, औचक निरीक्षण के जरिए निर्देशों के अनुपालन की जांच की जाएगी।

🌿 9 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 9 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यालय प्रधान स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान में शामिल होंगे।

 डीएम का संदेश:
“कार्यालय की स्वच्छता और सुव्यवस्था ही उन्नत कार्यसंस्कृति की पहचान है।”

#Jamui #JamuiNews #जमुई #DMJamui #SwachhataAbhiyan #स्वच्छताअभियान #GovernmentOffice #BiharNews #AdministrativeReforms #CleanOffice #जिला_प्रशासन #VinayYadav

डीएम के कड़े निर्देश: सरकारी दफ्तरों में अब स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर जमुई में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक बनाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। 🔹 कार्यालयों, पेयजल स्रोतों और शौचालयों की नियमित सफाई 🔹 महिला कर्मियों के लिए अलग स्वच्छ शौचालय 🔹 शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति 🔹 कार्यालयों में CCTV से निगरानी 🔹 जर्जर फर्नीचर, अलमारियों और खुले तारों को हटाने के निर्देश 🔹 आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था 🔹 कार्यालय परिसर में बागवानी और सौंदर्यीकरण 🔹 सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर लापरवाही पर होगी कठोर विभागीय कार्रवाई, औचक निरीक्षण के जरिए निर्देशों के अनुपालन की जांच की जाएगी। 🌿 9 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 9 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यालय प्रधान स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान में शामिल होंगे। डीएम का संदेश: “कार्यालय की स्वच्छता और सुव्यवस्था ही उन्नत कार्यसंस्कृति की पहचान है।” #Jamui #JamuiNews #जमुई #DMJamui #SwachhataAbhiyan #स्वच्छताअभियान #GovernmentOffice #BiharNews #AdministrativeReforms #CleanOffice #जिला_प्रशासन #VinayYadav

Sono, Jamui | Aug 8, 2026

जमुई में रिश्ते श*र्म*सार! घर में अकेली महिला से जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चो*की*टांड गांव में एक महिला ने अपने रिश्ते के ससुर पर जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।

शिकायत के बाद चरका पत्थर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, FSL टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

 जमुई | बिहार
📰 ब्यूरो रिपोर्ट — 7 तक न्यूज़, जमुई

#सेवनतकन्यूज़ #Jamui #JamuiNews #BiharNews #CharkaPatthar #JamuiPolice #CrimeNews #BiharCrime #BreakingNews #LatestNews #JharkhandBihar #जनहित #जमुई_न्यूज़

जमुई में रिश्ते श*र्म*सार! घर में अकेली महिला से जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, आरोपी गिरफ्तार चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चो*की*टांड गांव में एक महिला ने अपने रिश्ते के ससुर पर जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। शिकायत के बाद चरका पत्थर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, FSL टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। जमुई | बिहार 📰 ब्यूरो रिपोर्ट — 7 तक न्यूज़, जमुई #सेवनतकन्यूज़ #Jamui #JamuiNews #BiharNews #CharkaPatthar #JamuiPolice #CrimeNews #BiharCrime #BreakingNews #LatestNews #JharkhandBihar #जनहित #जमुई_न्यूज़

Sono, Jamui | Aug 8, 2026