डीएम के कड़े निर्देश: सरकारी दफ्तरों में अब स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर
जमुई में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक बनाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
🔹 कार्यालयों, पेयजल स्रोतों और शौचालयों की नियमित सफाई
🔹 महिला कर्मियों के लिए अलग स्वच्छ शौचालय
🔹 शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति
🔹 कार्यालयों में CCTV से निगरानी
🔹 जर्जर फर्नीचर, अलमारियों और खुले तारों को हटाने के निर्देश
🔹 आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था
🔹 कार्यालय परिसर में बागवानी और सौंदर्यीकरण
🔹 सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर
लापरवाही पर होगी कठोर विभागीय कार्रवाई, औचक निरीक्षण के जरिए निर्देशों के अनुपालन की जांच की जाएगी।
🌿 9 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 9 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यालय प्रधान स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान में शामिल होंगे।
डीएम का संदेश:
“कार्यालय की स्वच्छता और सुव्यवस्था ही उन्नत कार्यसंस्कृति की पहचान है।”
#Jamui #JamuiNews #जमुई #DMJamui #SwachhataAbhiyan #स्वच्छताअभियान #GovernmentOffice #BiharNews #AdministrativeReforms #CleanOffice #जिला_प्रशासन #VinayYadav
Sono, Jamui | Aug 8, 2026