बरहेट: शिवगादी धाम में सावन पूर्णिमा के अवसर पर शिवगादी प्रबंधन समिति ने किया श्रृंगारी पूजा
शुक्रवार देर अपराह्न पवित्र माह सावन के अंतिम दिन शिवगादी धाम में शिवगादी प्रबंध समिति ने बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव का श्रृंगारी पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के पदाधिकारी ,सदस्य के अलावा अन्य दर्जनों शिवभक्त शामिल हुए। शिवगादी धाम हर हर महादेव और शिव आरती से गूंजायमान होता रहा।