आबू रोड: आबूरोड के चेक पोस्ट के नजदीक ट्रक चोरी की वारदात का रीको पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, एक आरोपी को गिरफ्तार किया
आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने ट्रक चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी हुआ ट्रक बरामद करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के बताया कि 18 अप्रैल को चैकपोस्ट ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े ट्रक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।