जमुई में मनाया गया “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
जमुई जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-19, अगहरा में गर्भवती माता की गोदभराई एवं 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चे का अन्नप्राशन कराया।
कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर महिलाओं व लाभार्थियों से संवाद किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सेवाओं और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
#jamui #apnajamui
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026