ईचागढ़: डुमटांड़ मोड़ पर पद्म भूषण शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ मोड़ पर मंगलवार दोपहर 12 बजे झामुमो प्रखंड कमिटी ने पद्म भूषण दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गुरूजी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित.कर उनके आदर्शों और झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया।