पटियाली: सिढ़पुरा पुलिस ने नगला पोता से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
पटियाली। सिढ़पुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगला पोता निवासी पंकज को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी के गांव से गिरफ्तार किया। बरामद शराब मिस इंडिया ब्रांड की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रदीप मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।