श्योपुर: सौंई में नेताजी की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया गया, गांव में निकली भव्य शोभायात्रा
श्योपुर। जिले के ग्राम सौंईकलां में आज शुक्रवार को दोपहर 02 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सौंईकला इकाई द्वारा नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस पर करते हुए छात्र संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई जिसका ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।