श्योपुर: भारत की आजादी में नेताजी का बड़ा योगदान, कांग्रेस ने मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती
श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शुक्रवार को दोपहर 03 बजे जिला कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की