श्योपुर: रन्नौद विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, मेरा युवा भारत ने किया सहयोग
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत द्वारा शुक्रवार को दोपहर 03 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय रन्नोद में नेताजी श्री सुभाषचंद्र बोस जी के जन्मदिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।