श्योपुर: परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बैठक आयोजित, कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं चलाने के निर्देश
श्योपुर। बोर्ड परीक्षाओं अंतर्गत 10वी एवं 12वी के परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा गत वर्ष के परीक्षा परिणामों के अनुरूप और अधिक सुधार के उद्देश्य से डीईओ कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 02 बजे समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।