श्योपुर: क्रीड़ा परिसर में बालिका दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं, 100 मीटर दौड़ में ललिता और कामाक्षी बनीं विजेता
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनांतर्गत बालिकाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ढेंगदा खेल परिसर में आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय द्वारा हरी झंडी दिखाई।