श्योपुर: ढोढर में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन, 124 युवाओं का चयन, 89 को मिले ऑफर लेटर
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढर में किया गया।