मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 21 फरवरी को दतिया जिले के तहसील मुख्यालय सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में 532 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगातें देंगे। मुख्य रूप से सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्वप्रथम दतिया पहुंचेंगे.