जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दुगानी के ग्राम भिनेनी में कृषि विभाग एवं मानव जीवन विकास समिति के संयुक्त तथ्वाद्यान में मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत ब्रांडिंग गैलरी उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की शाम 5 बजे किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के पिता भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।